ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद रज़ा फ़ल्लाहज़ादे ने गुरूवार को शहीद मुहम्मद हेजाज़ी की याद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन सहित इस राष्ट्र के दुश्मनों को जान लेना चाहिए कि हम इतिहास में मज़लूम रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हम आपका मुक़ाबला करेंगे। अगर हमारे टुकड़े-टुकड़े कर दिये जाएं फिर भी हम पवित्र क़ुरआन से सहायता लेकर इस्लाम की रक्षा करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस समय अवैध ज़ायोनी शासन को गंभीर आंतरिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उधर प्रतिरोधक गुट अपने संघर्ष को जारी रखे हुए हैं।
आईआरजीसी के उप कमांडर ने कहा कि यह जनरल सुलैमानी और हेजाज़ी जैसे शहीदों का ख़ून है जो स्वतंत्रता चाहने वालों की रगों में जोश मार रहा है। वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। यह इमाम ख़ुमैनी का वादा है कि इस्लाम का झंडा पूरे विश्व में फहराएगा।